
एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट रूदौली तहसील परिसर में धार्मिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस भंडारे में अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा तहसील में आने वाले अन्य सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
तहसील परिसर में आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रही और सभी आगंतुकों को सम्मानपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।
अधिवक्ताओं और वादकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य जनसेवा के साथ-साथ समाज में सहयोग और सद्भाव का संदेश देना है।
भंडारे के दौरान तहसील परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सेवाभावियों का आभार व्यक्त किया।
