एम डी न्यूज़ अनिल यादव मवई अयोध्या की रिपोर्ट

। जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मवई ब्लॉक रोड स्थित आर एस हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया के निर्देश पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल के दस्तावेजों की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त अस्पताल का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में दर्ज नहीं था। बिना वैध रजिस्ट्रेशन के अस्पताल संचालित किए जाने को गंभीर अनियमितता मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को अवैध घोषित कर सील करने की कार्रवाई की।
जांच में खुली पोल, प्रशासन सख्त
स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिलेखों का सत्यापन किया। रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर अस्पताल को नियमों के विरुद्ध संचालित पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अस्पताल के मुख्य द्वार पर सील लगा दी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. पी.सी. भारती, सीएचसी मवई अधीक्षक डॉ. मदन बरनवाल, स्टेनो संदीप यादव तथा मवई पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
अवैध अस्पतालों पर जारी रहेगा अभियान
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जनपद में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम के खिलाफ आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *