
MD न्यूज़ बहुआयामी समाचार/ रिपोर्टर मोहम्मद अशफाक
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। मंगलवार, 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे गोला गोकर्णनाथ के नई बाईपास मार्ग पर जयस्वाल (कजरिया) टाइल्स के निकट ऑल इंडिया मजलिस -ए- एतिहादुल मुस्लिमीन एआईएमआइएम गोला नगर में कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में जिला प्रभारी जनाब सलमान साहब तथा सेंट्रल ज़ोन के उपाध्यक्ष उस्मान सिद्दीकी साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सेंट्रल ज़ोन के प्रदेश सचिव शाकिर अली अंसारी,नजमुल् हसन प्रदेश महासचिव,लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, यूथ जिला अध्यक्ष आशू, जिला प्रवक्ता मोहम्मद अशफाक, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू खान व आज़ाद खान सहित गोला नगर की पूरी टीम ने सहभागिता की। उद्घाटन के दौरान एआइएमआइएम ज़िंदाबाद और इंक़लाब ज़िंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज उठा। नेताओं ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि इंसाफ़, भाईचारे और विकासोन्मुख राजनीति को नई दिशा देने का केंद्र बनेगा।

नगर अध्यक्ष अफरोज़ खान गोला ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि एआइएमआइएम अब गोला गोकर्णनाथ में संगठित रूप से जनता की आवाज़ बनेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसे स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक करार दिया। उद्घाटन समारोह में महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं काजल खान — नगर उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा (गोला) सबनम — नगर सचिव, महिला मोर्चा (गोला) कैशर बानो — नगर सचिव, महिला मोर्चा (गोला) रज़ी अहमद (रज़ी सर) — नगर उपाध्यक्ष (गोला)
मोहम्मद हनीफ़ — गोला विधानसभा प्रभारी आज़ाद खान — गोला विधानसभा प्रभारी रियासत अंसारी — गोला नगर कोषाध्यक्ष नियुक्तियां पाकर समारोह के माध्यम से एआइएमआइएम ने गोला क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क विस्तार का स्पष्ट संदेश दिया।

