एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच में गली में अवैध अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने कुछ लोगों पर गली में अवैध रूप से स्लिप बनाने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की है। इसको लेकर लोगों ने पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया और जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। मोहल्ला निवासी कृष्णपाल का आरोप है कि कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ में गली में अवैध स्लिप बना ली हैं, जिससे रास्ता काफी संकरा हो गया है और आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की आवाजाही में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं मेहरबान सिंह ने बताया कि वह पशुपालक हैं और पशुओं के लिए भूसा लाने वाले वाहन अब गली में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक व व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यीशु माहेश्वरी ने कहा कि अवैध स्लिप के कारण नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन भी गली में नहीं आ पा रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर कई मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *