एम, डी, न्यूज़, चैनल, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। थाना रामराज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंवम क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय के दिशा निर्देशन मे, व थाना रामराज प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 18,02,2026, को एक व्यक्ति निवासी ग्राम पुटठीइब्राहिमपुर ने थाना रामराज मुजफ्फरनगर को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी पुत्री को एक अभियुक्त बहला फुसलाकर ले गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रामराज पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। ओर अभियुक्त की तलाश करनी शुरू कर दी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई अभियुक्त मोन्टी मिलियन रेस्टोरेंट के आगे नहरपुर के पास खड़ा हुआ है। तभी मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। आज दिनांक 19,02,2026, को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। अभियुक्त मुक ल्लमपुर रोड पर स्थित संजय के बाग के पास खड़ा हुआ है। कहीं भागने की फिराक में तभी रामराज पुलिस टीम उपनिरीक्षक रईस अहमद, कांस्टेबल मनोज कुमार, व कांस्टेबल हरीश बघेल, मौके पर पहुंचे और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *