एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट

बाबा बाजार। क्षेत्र अंतर्गत बाबा बाजार चौराहा स्थित शिवकुमार गुप्ता के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। आयोजन के प्रथम दिन श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कलश यात्रा बाबा बाजार चौराहे से प्रारंभ होकर उमापुर होते हुए रेछ घाट तक गाजे-बाजे के साथ पहुंची। रेछ घाट पर विधिवत जलभराई की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया।
कथा व्यास पंडित माताफेर निर्मोही द्वारा भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। यह कलश यात्रा कल रविवार को निकाली गई, जिसके साथ कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजक व मुख्य यजमान शिवकुमार गुप्ता हैं, जिनके द्वार पर कथा का वाचन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया और आयोजन को सफल बनाया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *