बाराबंकी।शमशान स्थल पर यदि आंवला का पेड़ लगाया जाए तो वह पूर्वजों की आत्मा को शांति प्रदान करता है और नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त करता है।उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन (राधे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल यादव ने विकासखंड देवा के ग्राम हीरपुर में स्व० राम कुंवर यादव की तेरहवीं संस्कार के अवसर पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम में दो आंवला एवं एक फूल देने वाला पौधा रोपित करने के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव को धन्यवाद भी दिया और उनके संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने कहा कि शमशान स्थल पर आंवला का पेड़ रोपित करना राजसूय यज्ञ का फल देता है।दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलता है। चेयरमैन श्री यादव ने सभी लोगों से शमशान स्थल पर आंवला के पेड़ रोपित करने की अपील भी की।इस अवसर पर स्व राम कुंवर जी के पुत्र क्रमशः उमेश यादव संस्थापक कुंवर हेल्थ एंड एजुकेशनल ट्रस्ट,नरेंद्र यादव जिला प्रभारी जनकल्याण किसान एसोसिएशन,बलराम यादव लैब टेकनीशियन,गुरुचरन यादव पूर्व प्रधान कुरखिला,राम मिलन यादव, सरवन यादव,ललित कुमार,शैलेन्द्र कुमार,अनुज यादव बंकी,बाबू लाल यादव, एडवोकेट विनोद कुमार यादव,सर्वेश कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार सैनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
