एमड़ी न्यूज सेवापुरी मुन्ताज अली

जंसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में स्थित जल निगम परिषद में सोमवार रात लगभग 12:00 बजे चोरी की वारदात हुई। चोरों ने परिषद के दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 24 बैटरी चोरी कर ली, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

इस घटना का पता मंगलवार सुबह चला जब ऑपरेटर पंप चलाने पहुंचा। ऑपरेटर दिनेश पटेल ने ग्राम प्रधान को सूचना दी और डायल 112 पर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जल निगम केंद्र पर पानी की आपूर्ति के संचालन के लिए इन बैटरियों का उपयोग किया जाता था। इस घटना से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed