एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा- अजीत यादव
गोंडा – जिले में हुए अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाईकोर्ट अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपी अरुण कुमार मिश्रा को गोंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक अधिवक्ता का सगा भाई बताया जा रहा है।जमीनी विवाद को लेकर हुए आपसी टकराव के बाद अरुण मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।इस गिरफ्तारी के बाद अधिवक्ता समुदाय में फैले आक्रोश के बीच पुलिस को आंशिक राहत मिली है ।
