एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी मुन्ताज अली

वाराणसी, भारत – वोडाफोन आईडिया फाउंडेशन और गुरुशाला के संयुक्त प्रयास से आयोजित नेशनल लेवल के कम्पटीशन “Nay AI Soch Ki Udan” में वाराणसी जिले के कक्षा 6-8 के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कम्पोजिट स्कूल देहलीविनायक सेवपुरी के तन्मय, आदित्य और अंकन का चयन 2nd लेवल पर हुआ।

इन बच्चों ने 6 ऑनलाइन वेबिनार के तहत AI की जानकारी प्राप्त की और अलग-अलग टास्क पूरे किए। तन्मय ने सभी टास्क को पूरा करते हुए A.I की मदद से टाइम लैंग्वेसे कन्वर्टर बनाया और जूरी के समक्ष बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया। इसके लिए तन्मय का चयन 3rd लेवल के लिए हुआ है।

तन्मय को पूरे विद्यालय का नाम रोशन करने और नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी बधाइयाँ मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *