रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू। बाराबंकी।

बाराबंकी- चार सौ बीस का मुकदमा लगा, घोटालों में जेल गया प्रधान के साथ मिलकर लोगों से ढगी की, योजनाओं का दुरपयोग किया, कानून से खिलवाड़ कर रौब जमाता ये कहानी है। बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील के मकनपुर गांव के आजाद साहू की। अपनी काली करतूतों की वजह से 420 में फसा, जेल की सलाखों में गया। लेकिन बेल पर बाहर आ गया, की अब वह इन चीजों को भुलाकर नयी जिंदगी की शुरुआत करेगा।लेकिन वह फिर से वही पुराने पैंतरे आजमा रहा है। एक बार आजाद साहू ने फिर से भ्रष्टाचार की राह पकड़ ली है और लोगों से योजनाओं के नाम पर ढगी कर रहा है। अपने आप को प्रधान का करीबी मानता है और प्रधान के शह पर गांव में रौब-बाजी दिखाता है। दोनों के कारनामों से ग्रामीण काफी परेशान हैं।ग्रामीणों का कहना है कि उन दोनों के द्वारा लगातार सरकारी योजनाओं से हमें वंचित किया जा रहा है। विरोध करने पर वह रौब दिखाते हैं। हमारे साथ अभद्रता करते हैं। इनके द्वारा लगातार ऐसे कृत्य किया जा रहा है। लेकिन इनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *