संवाददाता मुनेश कुमार तहसील प्रभारी सहसवान बदायूं।

(बदायूं)सहसवान-:सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 12 फरवरी से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार 24 फरवरी को सड़ी गली अवस्था में सरसों के खेत में मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फंदे पर लटकाने से होने की पुष्टि हुई हैं।

ऐसे में आत्महत्या की एंगल पर पुलिस ने जांच शुरू की है। मृतक किशोर के पिता दयाराम ने गुरुवार को गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता ने बताया है कि गांव के ग्रामीणों द्वारा पता चला कि उसके पुत्र गिरीश की हत्या पुरानी रंजिश के चलते गांव के तीन लोगों ने की है। क्योंकि यह लोग पूर्व में दीपावली पर झगड़ा होने के बाद परिवार से रंजिश मान रहे थे और आगे देख लेने की धमकी भी दी थी।

12 फरवरी से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव गांव के विजेंद्र के सरसों के खेत में क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। शव का काफी हिस्सा जानवरों द्वारा नोचा जा चुका था। सूचना मिलने पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

बता दें सहसवान कोतवाली क्षेत्र गांव रसूलपुर बेला निवासी दयाराम का 15 वर्षीय गिरीश 12 फरवरी की दोपहर अपनी गेहूं पीसने की दुकान पर था। वहां पिता से खाना खाने घर जाने की बात कहकर निकाला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा शाम तक परिजनों को लगा गिरीश दुकान पर है और पिता को लगाकर वह घर चला गया है।

जानकारी होने पर परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा दूसरे दिन परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया था। गिरीश अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था।वहीं इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कोतवाली में तहरीर के आधार पर किशोर के गायब होने के मामले का मुकदमा दर्ज है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed