मितौली खीरी। मितौली में होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को मितौली थाना मुख्यालय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ यादवेंद्र ने की।
सीओ ने पुलिसकर्मियों से होलिका दहन स्थलो के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने उपस्थित लोगों से होली के दौरान भाईचारा बनाएं रखने, अफवाहों ध्यान न देने और किसी भी सदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।


यादवेंद्र ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएंगी। उन्होंने बताया की संवेदनशील स्थानो पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था की जाएंगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *