महराजगंज।राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल द्वारा ग्राम सभा बैदौली मे आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस उत्साह, जागरूकता एवं बौद्धिक संवाद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के तृतीय दिवस के दिन स्वयं सेविकाओं ने बैदौली ग्राम सभा मे स्थित मलिन बस्ती में साक्षरता अभियान रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
स्वयंसेवविकाओं ने“शिक्षा है अनमोल रत्न,पढ़ने का सब करो जतन! आओ मिलकर अलख जगाएं, हर घर में शिक्षा पहुंचाएं“निरक्षरता को दूर भगाएं, साक्षर भारत देश बनाएं! जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन हुआ। तृतीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा सत्र में 21वीं सदी में AI की भूमिका विषय पर मुख्य वक्ता दिव्य दीपक त्रिपाठी ने कहा कि AI भारत की विकास यात्रा को पुनर्परिभाषित करने वाली एक परिवर्तनकारी शक्ति हैकार्यक्रम का सफल संचालन डॉ आनंद मिश्रा ने किया।


इस अवसर पर अनामिका, ज्योति रिंकू प्रजापति,मुस्कान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संदीप,अमेरिका यादव,तान्या जायसवाल, ज्वाला प्रसाद चौधरी एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed