✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी (ब्यूरो बरेली मंडल)

सहसवान/बदायूं : डी.पी. (स्नातकोत्तर) महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिवस के अवसर पर “स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत” अभियान का आयोजन किया गया।● प्रथम सत्र : छठे दिवस के प्रथम सत्र में NSS स्वयंसेवकों द्वारा चयनित ग्राम खंदक में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवक गाँव में स्थित पंचायत घर पहुँचे, जहाँ साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ वातावरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

द्वितीय सत्र : में महाविद्यालय परिसर में “स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत” विषय पर बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डा. भारत सिंह ने अपने उद्बोधन में‌ कहा कि—“स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत की आधारशिला है। जब तक हमारा परिवेश स्वच्छ नहीं होगा, तब तक स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं है।” उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर NSS प्रभारी श्री दिव्यांश सक्सेना व सुश्री अवंतिका चाडंक ने अनुशासन के साथ स्वच्छता अपनाने पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता, अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारी के माध्यम से ही भारत निरंतर प्रगति कर सकता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. मीना मिश्रा, डा. नीलोफ़र खान, डा. मुकेश कुमार सिंह, विनोद यादव, श्रीमती मेहनाज़ नकवी, सुश्री अंशिका माहेश्वरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *