एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम डिहवा जसमड के पास गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed