तिर्वा कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्ग दर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन ,वांछित/वारण्टी अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्र0नि0 तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व में थाना तिर्वा पुलिस द्वारा अभियुक्त गण 1.साहिल पुत्र सर्वेश कठेरिया 2. छोटू पुत्र लल्लू 3. विशाल पुत्र शेर सिंह को मय दो अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट जो थाना क्षेत्र रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से चोरी की हुई को थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुरानी तहसील बम्बा रोड पॉलिटेक्निक के पास कस्बा तिर्वा से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बंध में थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 061/2025 धारा 35/106 BNSS व 317 (2) BNS पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed