बिल्सी ।बिल्सी के बिजलीघर रोड पर कई महीनों से टूटी सड़क व जल भराव की समस्या चर्चा का विषय बनी हुई है जिसको लेकर नगर के स्थानिये नागरिको ने सोशल मीडिया पर बिल्सी पालिका प्रशासन के खिलाफ पोस्ट साझा की थी ,जिसका संज्ञान चेयरमैन पति व चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश सागर ने लिया।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नगर के बिजली घर रोड पर जल भराव व टूटी सड़क की समस्या का मामला उनके संज्ञान है , एक बार टेंडर शासन के लिए भेजा था जो किसी कारणवश अस्वीकृत हो गया था अब यह प्रस्ताव पुनः पास कराकर टेंडर भेज दिया गया है आगामी एक माह के अंदर इस समस्या से निजात दिलाते हुए नगर वासियों के लिए नई सड़क व नालियों का निर्माण करा कर इस गंभीर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा । उनकी इस प्रतिक्रिया पर नगर के लोगों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed