लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।

मितौली खीरी। स्वच्छ भारत मिशन अभियान की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां, पूरा मामला जनपद लखीमपुर खीरी के मितौली कस्बे के वार्ड नंबर 6 का हैं। जहां कई महीनो से नहीं हुई है नालियों की सफाई जिसके चलते नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे मोहल्ला वासियों को और राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल। स्थानीय लोगों का कहना है। जिससे संक्रामक रोग और बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, जनपद के जिम्मेदार अधिकारी और सफाई कर्मी की उदासीनता के चलते जिस कारण नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है।
मोहल्ला वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि शासन प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही होती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *