रिपोर्ट नसरुद्दीन अंसारी
लखीमपुर खीरी, 25 फरवरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जनपद खीरी की कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश में ज्योर्तमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुकतेशवरानंद जी के ऊपर पृथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठ भूमि, उनकी परिस्थियों तथा संभावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी मांग को लेकर जिलाधिकारी खीरी के माध्यम से माननीय प्रधान मन्त्री भारत सरकार न ई दिल्ली को दोपहर एक बजे ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के लिए प्रातः काल से ही तमाम कांग्रेस जन कांग्रेस भवन लखीमपुर पर इकट्ठा होना शुरू हुए। कांग्रेस ने इस दौरान एक विशाल जुलूस कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाला, कांग्रेस जन हाथों में झन्डे लिए हुए नारे लगाते हुए अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँचें और वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन धरना दिया। शासन की तरफ से अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान तमाम कांग्रेस जन नारे बाजी लगाते रहे, कांग्रेसियों की तादाद लगभग डेढ़ सौ के करीब रही होगी। जिन में प्रमुख रूप से प्रह्लाद पटेल जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, हाजी डा०रईस अहमद उस्मानी जिला उपाध्यक्ष, रामपाल शाक्य महासचिव, रवि कुमार तिवारी उपाध्यक्ष, पं०मोहन चन्द्र उपरेती उपाध्यक्ष, अन्नू मिश्रा उपाध्यक्ष, जमील अहमद कुरैशी जिला सचिव, वरुण चौधरी महासचिव, हरगोविंद उजार गूम जिला सचिव, राजेंद्र प्रसाद गुप्त जिला सचिव, इरफान किदवई पूर्व कांग्रेस नेता आदि तमाम कांग्रेस जन प्रमुख रूप से अन्त तक उपस्थित रहे।
