रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 28 फ़रवरी 2026। पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में कोतवाली मितौली खीरी की पुलिस टीम द्वारा चचेरे भाई को मारना पीटना, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने वाले थाना मितौली के मु0अ0सं0 084/2026 धारा 105 बीएनएस के वांछित अभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम ओडहरा थाना मितौली जनपद खीरी उम्र करीब 35 वर्ष को कस्ता चौराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-

  1. अवधेश कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम ओडहरा थाना मितौली जनपद खीरी
    गिरफ्तार करने वाली टीमः-
    1.प्र0नि0 महेश पाठक थाना मितौली जनपद खीरी
  2. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना मितौली जनपद खीरी
  3. हे0का0 होरीलाल थाना मितौली जनपद खीरी
  4. का0 तरूण कुमार थाना मितौली जनपद खीरी
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed