एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा- अजीत यादव

गोंडा(बभनजोत)- इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर औपचारिक शुभारंभ किया।अपने संबोधन में विधायक जी ने कहा कि जब तक ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों के बीच समन्वय स्थापित नहीं होगा, तब तक विद्यालयों का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए प्रधानाध्यापकों से मन लगाकर कार्य करने की अपील की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित भी किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी श्री रियाज अहमद, एडीओ पंचायत श्री राम विलास वर्मा, श्री घनश्याम पांडे, श्री विमलेश बहादुर सिंह, श्री दक्षराज वर्मा, श्री दिनेश वर्मा (प्रधान), श्री हकीमुल्ला, श्री बृज किशोर, श्री पप्पू मौर्य, श्री चिंटू मौर्य, श्री अरविंद शर्मा सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान एवं शिक्षकगण उपस्थित

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed