एम डी न्यूज़ आकाश मिश्र की रिपोर्ट

मितौली खीरी, 28 फ़रवरी 2026। कस्ता में चार पहिया वाहन से टकरा कर स्कूटी सवार युवती घायल हो गई जिसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां हो रहा है।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत कस्ता कस्बे का है जहां मितौली की ओर से जा रही वैगनआर जिसका नंबर UP31Q0018 है, में ड्राइवर द्वारा गाड़ी रोक कर अचानक खिड़की खोल देने से पीछे से आ रही इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सवार युवती लड़ गई और टक्कर लगते ही गिर गई। वैगन आर के मालिक का नाम अनिल कुमार सिंह बताया जा है जिसको ड्राइवर चला रहा था। घायल युवती का नाम हिता वर्मा पुत्री संदीप कुमार वर्मा निवासी बेहजम है। मौके पर उपस्थित लोग युवती को लेकर कस्बे के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसका इलाज जारी है। युवती के कंधे में चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed