✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी ब्यूरो बरेली मण्डल

बदायूं/उत्तर प्रदेश : जिला गन्ना अधिकार अशर्फी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यदु शुगर लि. सुजानपुर बिसौली के बन्द हो जाने के कारण क्षेत्र के कृषकों के पेराई योग्य गन्ने के निस्तारण हेतु गन्ना आयुक्त उ0प्र0 के आदेश द्वारा चीनी मिल बदायूँ सहित वाह्य जनपद की चीनी मिलों, यथा मझावली, रजपुरा (सम्भल), रूपापुर, एवं फरीदपुर को आवंटित किया है।उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2026 को स्टाफ के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम सिलहरी के पास मोहन पुत्र मथुरा लाल निवासी ग्राम अन्नी एवं जितेन्द्र सिंह पुत्र राम भरोसे सिंह निवासी ग्राम सिलहरी जिला बदायूँ द्वारा कृषकों से कम दर पर गन्ना खरीद कर भरवाया जा रहा था। पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि चीनी मिल मझावली के मालिक व अध्यासी हमारे गन्ने को खरीद कर नकद भुगतान करते है। इस प्रकार विभाग को चुनौती देते हुए सुरक्षण आदेश के विपरीत सटटा नीति का उल्लंघन कर अवैध गन्ना खरीद कर बिचौलियों द्वारा वाहय जनपद की चीनी मिल वीनस व अन्यत्र अधिक दर पर बेचा जा रहा है, जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। अवैध खरीद कराने/ करने पर 26 फरवरी 2026 को सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति राजीव कुमार सिंह द्वारा थाना सिविल लाईल, बदायूँ में चीनी मिल, मझावली जिला सम्भल के मिल मालिक अतुल कुमार व अध्यासी, अनुपम सिंह सहित दो गन्ना बिचौलियों मोहन पुत्र मथुरा लाल निवासी ग्राम अन्नी एवं जितेन्द्र सिंह पुत्र राम भरोसे सिंह निवासी ग्राम सिलहरी जिला बदायूँ के विरूद्व धोखधड़ी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने एवं अवैध रूप से गन्ना खरीदने में सम्मिलित पाये जाने पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।—-

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed