✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी ब्यूरो बरेली मण्डल सहसवान/बदायूं : डी.पी.(स्नातकोत्तर) महाविद्यालय में शनिवार को 14वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत-समारोह का शुभारंभ सहसवान ब्लाक प्रमुख विक्रांत यादव ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पूर्व चैंपियन नीतू सागर व संजीव यादव ने मशाल लेकर क्रीडांगन में दौड़ के साथ किया। समारोह के अध्यक्ष विक्रांत यादव, ब्लाक प्रमुख सहसवान का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भारत सिंह द्वारा किया गया।

बालक वर्ग के चक्का फेंक में समीर- प्रथम, रेहवर अली- द्वितीय, दीपक गिरि- तृतीय स्थान पर एवं बालिका वर्ग के चक्का फेंक में सरिता राजपूत- प्रथम, किरण-द्वितीय, काजल शर्मा- तृतीय स्थान पर रही।

बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में संजीव यादव-प्रथम, अंशुल-द्वितीय, प्रेमपाल- तृतीय स्थान एवं बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नीतू सागर- प्रथम, किरण-द्वितीय, पुष्पा- तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर डाॅ. मुकेश कुमार सिंह, डाॅ. नीलोफ़र खान, डाॅ. महीपाल सिंह, दिव्यांश सक्सेना, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed