संवाददाता- विशाल गुप्ता
बाराबंकी। तीन माह पूर्व लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दादरा इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के निकट लिफ्ट देने के बहाने चांदी का टुकड़ा लूटने वाले आपचे सवार दो गैरजनपदीय लुटेरों को सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे 656 ग्राम चांदी का टुकड़ा बरामद किया।

बताते चले जनपद अयोध्या के थाना पटरंगा के पटरंगा मंडी निवासी जेवलर्स व्यवसायी नीरव गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता जिनकी कस्बा रुदौली मे मालविका जेवलर्स एन्ड जेम्स की दुकान के आलावा लखनऊ चौक मे एम जी जेवलर्स की दुकान है गत 27 नवम्बर की सुबह दुकान पर काम करने वाले ग्राम अमहटा भटठापुरवा थाना रुदौली निवासी विनय कुमार शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा रुदौली दुकान से चांदी के दो टुकड़े लेकर लखनऊ के लिए निकला था तभी लिफ्ट देने के बाद सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा इंडियन आयल के पास पेशाब करने के बहाने चांदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये थे जेवलर्स व्यवसायी नीरव गुप्ता की तहरीर पर थाना सफदरगंज मे दर्ज किया गया था। लुटेरों की तलाश मे जुटी सफदरगंज पुलिस ने जनपद बस्ती के थाना लालगंज के ग्राम पचीसा निवासी आकाश शर्मा पुत्र विनय प्रकाश शर्मा व ग्राम महसो थाना लालगंज निवासी किशन सोनी पुत्र शत्रुघन सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 656 ग्राम चांदी का टुकड़ा व घटना मे प्रयुक्त आपचे मोटरसाइकिल बरामद की। थाना प्रभारी अमर चौरसिया की सुझबूझ और चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल के तेज दिमाग के साथ साथ सिपाही हरिकांत यादव के खुफिया जज्बे से इन शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार।
