MD News – बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, बुढ़ाना (जनपद मुजफ्फरनगर)

कस्बा बुढ़ाना
जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब स्वर्गीय सुभाष जाटव जी की पत्नी बबीता का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात्रि हुए सड़क हादसे के बाद कस्बे में पहुँचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बबीता गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका दुखद निधन हो गया।


जैसे ही उनका पार्थिव शरीर बुढ़ाना स्थित आवास पर पहुँचा, परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और आसपास के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे नम आंखों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *