महराजगंज:राष्ट्रीय सेवा योजना की सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का छठे दिन प्रातः स्वयंसेविकाओं ने नारी सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर रैली निकाल कर ग्रामीण व अन्य लोगो को जागरूक किया ।

परिचर्चा सत्र के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरु पी जी कॉलेज महराजगंज के डॉ शांति शरण मिश्रा जी थे। इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है उन्होंने विकसित भारत 2047 के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना तब नहीं हो सकती जब तक कि युवाओं में सकारात्मक सोच ना हो
कार्यक्रम का संचालन डॉ आनंद कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया इस मौके पर सत्येंद्र गुप्त अमेरिका यादव महाविद्यालय के अनुचर पद पर कार्यरत ज्वाला प्रसाद चौधरी एवं स्वयंसेविकाओं की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।