एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


रामपुर जनपद के मिलक क्षेत्र में एक बयान को लेकर उपजा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब मिलक के क्षेत्राधिकारी (सीओ) द्वारा कथित रूप से दलित समाज के संदर्भ में जातिसूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगा। इस बयान को लेकर व्यापक नाराजगी देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि उक्त बयान को हिंदी दैनिक अमर उजाला ने अपने प्रकाशन में प्रकाशित किया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस पर आपत्ति जताई और इसे संवेदनशील मुद्दा बताया।
इसी प्रकरण को लेकर एडवोकेट विक्की राज ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं और ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
विवाद के बीच एडवोकेट विक्की राज ने पूर्व में घोषणा की थी कि इस बार होली पर वे प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा था कि “इस बार होली पर लकड़ी नहीं, अमर उजाला अखबार जलेगा।”
होली के पावन पर्व पर आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट विक्की राज और उनके समर्थकों ने अमर उजाला की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल रहा। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *