*एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्टरज़ा लाइब्रेरी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘होली मिलन समारोह’ आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक रंगों के त्योहार ‘होली’ के अवसर पर रज़ा लाइब्रेरी मैदान में एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता और नेतृत्व मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि महबूब अली पाशा एडवोकेट द्वारा किया गया।इस अवसर पर शहर की विभिन्न गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।समारोह में रामपुर की जानी मानी हस्तियाँ शामिल रहीं:मौलाना हाफ़िज़ रफ़ी नूरीनासिर अलीशेख अख्तर मास्टरडॉक्टर सलाम साहबरामबहादुरअब्दुल्लामुस्तफा अली पाशाहाफ़िज़ वाजिदबब्बू भाईडॉक्टर आज़ममहबूब अली पाशा (एडवोकेट) ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह दिलों को जोड़ने और कड़वाहट मिटाने का पर्व है। उन्होंने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और जनपद वासियों को शांति और अमन के साथ त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *