अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट

कोतवाली क्षेत्र के सहनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक युवती की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ रुदौली कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सहनी गांव निवासी आशुतोष पुत्र रामेश्वर प्रसाद के परिवार के लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान उनकी बहन रोमी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर गांव के ही नवनीत यादव पुत्र जगदीश प्रसाद, विद्यावती पत्नी जगदीश प्रसाद, ममता पत्नी रामजीत तथा नितिन कुमार पुत्र शिवगोविंद यादव समेत कुछ अन्य लोग पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस आए।

बताया जाता है कि आरोपियों ने रोमी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए।

इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर आशुतोष और उनके परिवार के अन्य सदस्य खेत से तुरंत घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि रोमा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित आशुतोष ने रुदौली कोतवाली पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर यह घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *