एम डी न्यूज़ बरेलीबरेली में प्रांतीय सिविल सेवा से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) बनाने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। निर्वाचन आयोग की ओर से औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी तय करेगी। होली मिलन समारोह के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि पूरे देश में सवर्णों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लखनऊ में जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार और केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी के नये कानूनों का जिक्र किया। उन्होंने केंद्र सरकार को गैर सनातनी सरकार बताते हुए भविष्यवाणी की कि 2026 तक गैर सनातनी ताकतों का ध्वस्तीकरण हो जाएगा। उनकी पार्टी अपनी स्थिति और वोट बैंक के आधार पर हर तरह के गठबंधन के लिए भी तैयार है।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *