बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र में रायपुर बुजुर्ग-रिसौली मार्ग पर वैन गांव के पास दो बाइकों की बृहस्पतिवार को आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। घायलों का नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी सोनू पुत्र महिपाल बृहस्पतिवार शाम अपनी ससुराल क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन आए थे। देर शाम वह अपनी पत्नी आरती के साथ बाइक से वापस मुरादाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम वैन के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सोनू और उनकी पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौका पाकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल दंपति ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *