बहुयामी समाचार MD news के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट
कन्नौज /बताते चले कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज पुलिस कार्यालय कन्नौज स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के संबंध में चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों के साथ-साथ महिला अध्यापिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिला पुलिस कर्मियों में –
महिला आरक्षी प्रयंका, तैनाती – महिला प्रकोष्ठ
महिला आरक्षी मयूरी, तैनाती – थाना तिर्वा
महिला आरक्षी कोमल, तैनाती – कोतवाली कन्नौज
को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक कुमार अजेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज जितेन्द्र प्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी सीमा पटेल तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

