सर्विलांस सेल शामली की बड़ी सफलता: 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 36 लाख रुपये

MD News – बहुआयामी समाचार जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन दभेड़ी वाले
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

शामली। जनपद शामली की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल की सहायता से बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने शामली पुलिस व सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाए तो तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे पुलिस तकनीकी सहायता से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद कर सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *