बाराबंकी- विकास खंड मसौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहरामऊ में सरकार द्वारा बनाया गया सामुदायिक शौचालय जो समय पर नहीं खुलता है ग्रामीणों ने बताया है कि केयरटेकर की तैनाती तो है सामुदायिक शौचालय खुलने का समय सुबह तो दर्शाया गया मगर समय पर खुलता नहीं है जिससे महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान के लिए लाखों रुपए खर्च करके सामुदायिक शौचालय बनावा रही है वहीं दूसरी तरफ सामुदायिक शौचालय का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है सरकार सामुदायिक शौचालय में केयरटेकर की तैनाती है मगर कागजों पर मेंटेनेंस का पैसा भी देती है मगर जिम्मेदार अधिकारी की घोर लापरवाही उजागर है बाराबंकी जिले के अंदर सामुदायिक शौचालय में ज्यादातर भ्रष्टाचार चल रहा है केवल कागज पर केयरटेकर की तैनाती दिखाई जाती है मगर मौके पर कोई नहीं रहता है प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड क्षेत्र में एडियो पंचायत की निगरानी में साफ सफाई का कार्य होना चाहिए परंतु उनकी अनदेखी से सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वछता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है यही देखने को मिल रहा है ग्राम पंचायत रहरामऊ सामुदायिक शौचालय के पास व्याप्त गंदगी टैंक भी क्रैक हो चुके हैं इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से वार्ता की गई उन्होंने बताया है की दिखवा लेंगे फिलहाल अब देखना यह है की खबर प्रकाशित के बाद सक्षम अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं क्या सरकार द्वारा चलाए जा रहे साक्षरता अभियान को ऐसे ही पलीता लगाया करेगा हमेशा रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा






