राजातालाब। राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान मे नरसड़ा ग्राम में रा. से. यों. के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद् घाटन समारोह सुसंपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ0) संतोष सिंह ने किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ0) संतोष सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य लक्ष्य स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण है। स्वयंसेवक सामुदायिक भावना से प्रेरित होकर स्वच्छता, साक्षरता, बालिका शिक्षा, मतदाता जागरूकता आदि संबंधी कार्यक्रमों बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरसड़ा ग्राम के संजय मिश्रा रहे।इन्होने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, देश प्रेम और गरीब-कमजोर तबके के उत्थान मे सहायक होने की सलाह दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के संक्षिप्त इतिहास, उद्देश्य, प्रतीक चिन्ह और प्रेरणा पुरुष आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों में समाज सेवा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, चरित्र एवं नेतृतव के विकास पर बल दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने नरसड़ा गांव में अपने कैंप के चारों तरफ स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कैरोकांत उजाला, डॉ शरद कुमार, डॉ अवनीश चंद्र, डॉ कैलाश राम, संजय भारती उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *