रामानंद सागर ब्यूरो चीफ एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट

बाराबंकी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी की ग्राम पंचायत रतनपुर में दिनांक 8 3.2026 को रतनपुर निवासी नंदकिशोर की पुत्री की बारात आई थी लोग खुशियों में झूम रहे थे और महिलाएं मंगल गीत गा रही थी और चारों तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल था तभी रतनपुर पुरैना ग्राम प्रधान कल्लू यादव नशे में धुत होकर विवाह में बिना निमंत्रण के अपने 10 15 समर्थकों के साथ पहुंचे चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान कल्लू यादव ने भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया जब लोगों ने रोकने का प्रयास किया तब प्रधान और उग्र हो गए बेटी के विवाह के लिए खरीदे गए समान को उठाकर इधर-उधर फेंकने लगे प्रधान का मन इतने से नहीं भरा तो फोन कर अपने 20 से अधिक समर्थकों के साथ लाठी डंडे लेकर आ गए विवाह में शामिल लोग भयभीत हो गए और कई लोग डर के मारे बिना भोजन किया वापस हो गए प्रधान और प्रधान समर्थकों ने कई रिश्तेदारों और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिनमें कई लोगों को अंदरूनी चोटे आई पीड़ित ने मामला बढ़ता देख 112 नंबर पीआरबी को फोन किया पीआरबी को देखते ही प्रधान और उनके समर्थक भाग खड़े हुए एक पिता पर क्या गुजरी होगी जिसने कई सालों से अपने बेटी के हाथ पीले करने के लिए कितना परिश्रम किया होगा लेकिन नंदकिशोर को या नहीं पता था की पुत्री के विवाह में ऐसीअर्चने आ जाएंगी लेकिन अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन पीडित को कैसे न्याय दिलाता है प्रार्थी ने रामनगर कोतवाली और मुख्यमंत्री पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *