
तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या। एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
निर्माणाधीन 50 सैया क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षण, आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवा सीएचसी, गौ संरक्षण केंद्र व नगर क्षेत्र का भी किया दौरा, व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर बाराबंकी, 09 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक एवं जनपद बाराबंकी की नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थलों का एकदिवसीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षणबीनिरीक्षण की शुरुआत जिला अस्पताल के पास बेगमगंज में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर अस्पताल से हुई। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अस्पताल के सभी कमरों में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन गैस की सुव्यवस्थित आपूर्ति के लिए पाइपलाइन व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही फायर सेफ्टी और जल निकासी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।ऑक्सीजन प्लांट और मरीजों से किया संवाद निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि इस प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से नए क्रिटिकल केयर अस्पताल तक ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति संभव न हो तो वहां नया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी पर जोर इसके बाद नोडल अधिकारी ने राजकीय कार्यालय परिसर में बने ट्रांजिट हॉस्टल तथा नवाबगंज विस्तारित क्षेत्र में निर्माणाधीन कल्याण मंडप का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कल्याण मंडप परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान नगर अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। गांधीनगर वार्ड में सुनीं स्थानीय समस्याएं निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी शहर के गांधीनगर वार्ड भी पहुंचीं, जहां स्थानीय सभासद और नागरिकों ने उनका स्वागत किया। वार्ड निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी लाली पति पप्पू ने नाली, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।गौ संरक्षण केंद्र और देवा सीएचसी का निरीक्षण नोडल अधिकारी ने जहांगीराबाद स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र (निबलेट) का भी निरीक्षण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधिवत पूजन कर गौवंश को गुड़-चना खिलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौमूत्र के संग्रहण व उसके उपयोग की व्यवस्था विकसित करने तथा बीमार पशुओं की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने बरगद का पौधा भी रोपा। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुजीब पर का निरीक्षण किया। यहां बच्चों को दिए जा रहे भोजन व शिक्षण संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बच्चों से संवाद किया। यहां शिक्षकों से बातचीत के दौरान विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका सिंह और रूबी प्रभाकर ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय के पास स्थित फैक्ट्री से यहां का वातावरण दूषित है और सभी को तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा का निरीक्षण कर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें पोषणयुक्त भोजन, हरी सब्जियां और फल लेने की सलाह दी। उन्होंने एक्स-रे रूम, वीएनबीएसयू वार्ड और परिसर में बने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने देवा नगर पंचायत की पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया और खामियों पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।उपस्थित अधिकारी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सूदन, एडीएम श्री निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सिरौलीगौसपुर श्री तेजस के, एसडीएम नवाबगंज श्री आनंद तिवारी, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, सहित संबधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
