एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी मुन्ताज अली

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसड़ा गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान डी जे वाहन की चपेट में आने से घायल युवक कि सोमवार को इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। राजातालाब पुलिस ने तहरीर के आधार पर डीजे वाहन चालक और डीजे मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नरसड़ा गांव में रविवार की रात पेड़ा लाल सोनकर की पुत्री उषा सोनकर की शादी थी। बारात भदोही जिले के नई बाजार से आई थी। राजकुमार सोनकर पुत्र सुरेश सोनकर का विवाह था। देर रात द्वारचार की रस्म के दौरान डीजे वाहन के पिछले हिस्से के टायर की चपेट में आकर महमूरगंज मंडुवाडीह निवासी गोलू सोनकर (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रिश्ते में दूल्हे का जीजा लगता था। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए लोगों ने घायलको बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गये।सोमवार कि कल सुबह घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रवीना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पांच वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री हैं। सोमवार को मृत युवक के परिजन थाना राजातालाब पहुंचे और कार्रवाई की मांग को। नरसड़ा निवासी सुनील कुमार सोनकर की तहरीर पर राजातालाब पुलिस ने अज्ञात डीजे वाहन चालक डीजे मालिक पंकज निवासी हरसोस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
