
वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
रुदौली में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गश्त
अयोध्या जनपद के रुदौली कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई। पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इस दौरान पुलिस बल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है।
