पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना मिलकखानम का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला बीरो के रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट आज दिनांक 09.03.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना मिलकखानम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही परिसर मे बने कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *