बदायूं गौरव क्लब संस्था एव बदायूं गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान मे सावन के अंतिम सोमवार को दोपहर १२ बजे बिरुआबाड़ी मंदिर मे शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया।बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बिरुआबाड़ी मंदिर में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शिवलिंग का विधि विधान से रुद्राष्ठकध्यायी द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इसके उपरान्त आरती कर भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर दिनेश चंद्र शर्मा,गौरव पाठक, गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक,सोमनाथ पाठक, कुनाल सक्सेना,मनीष ठाकुर,बबलू सिंह,रितेश उपाध्याय, वरुण सक्सेना सहित अनेक शिव भक्त उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *