वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने लोहे के चूल्हे में उपले जलाकर रोटी बनाकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।*
आज प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला व ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में रामपुर में आप कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में ज़ोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। एक तरफ आप की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे में उपले जलाकर रोटी पकाई तो दूसरी ओर पदाधिकारियों ने मोदी जी के नाले से गैस बनाने के मंत्र को इस्तेमाल करके बरेली गेट स्थित नाले में पाइप डालकर गैस का चूल्हा जलाने का प्रयास किया। इस मौक़े पर प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला ने कहा कि वर्तमान समय में देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से गंभीर रूप से परेशान है। आम आदमी पार्टी का मानना है कि यह महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। मुंबई में लगभग 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं और लगभग 50 प्रतिशत तक बंद होने की आशंका जताई जा रही है। तमिलनाडु में लगभग 10 हजार होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं, जबकि पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।
गुजरात के मोरबी में लगभग 170 उद्योग बंद हो चुके हैं, जिससे लगभग एक लाख लोग बेरोज़गार हो गए हैं।भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के रास्ते आता है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक नुकसान हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों, ईरान पर हमलों और निर्दोष स्कूली बच्चों की मौत जैसे मामलों पर केंद्र सरकार की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। साथ ही गैस क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों, विशेषकर अडानी समूह को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में वृद्धि होने के आरोप सामने आ रहे हैं, जिसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।
ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू की जाए। महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।
इस मौक़े पर ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू खां,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू, सभासद मौ० आसिफ,सभासद वकील अहमद, सभासद मौ० तारिक, सभासद शारिक परवेज़, सभासद मौ० वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी,सभासद नियाज़ अहमद, सभासद बशीर अहमद,इकबाल हुसैन,इमरान, शिराज अहमद,मुन्ने अली, मोहम्मद सलीम,सलीम अहमद, एजाज़ अहमद, पूर्व प्रधान रईस उद्दीन,इकरार अहमद,सलीम अहमद, जावेद हबीब,फायजा बी, महबूब जहां, समीना बी,शाहीन बी, शहनाज़ मालिक,मैसरा मुख्तार,राशिद अली,नजम खां,फैज़ खां, जुबैर मियां,आमिर खां,नासिर हुसैन,शिराज जमील खां, वासिफ खां,अब्दुल समद,उवैज़ खां, एहतेशाम खान, तालिब खान,मामून खां,आशु अंसार, मोहसिन अली खां, माजिद अली खां, नासिर हुसैन, शिराज़ जमील खां,आरिश खां,रय्यान खां,वासिफ खां,माजिद खां, सफी खां, मकसूद खां,अरहम खां,आलमगीर,अल्तमश,अलमास ऋषि पाल,मुकेश यादव,भीम सिंह, इंद्रमणि,महेश सैनी आदि मौजूद रहे।





