अपर जिलाधिकारी विशु राजा जी, अपर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद जी,
और उनकी पूरी टीम सुबह करीब 9:30 बजे ईदगाह स्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया,
ईदगाह पर
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने कराया निरीक्षण,
जिलाधिकारी रमेश रंजन जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित जी
ने कहा कि आने वाले ईद के त्योहार को लेकर हम निरीक्षण करने आए हैं ईद के त्योहार पर अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएं की जाएगी
सभी अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है किसी भी जगह पर कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी परंपरागत जो व्यवस्थाएं की जाती रही है वह सारी व्यवस्थाएं अच्छी से अच्छी होगी,
आप सभी लोग ईद के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण प्यार मोहब्बत के साथ मनाएं,
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने
ईदगाह,गांधी पार्क, इस्लामिया, और जहां-जहां ईद की नमाज होनी है उन जगहों का बारीकी से निरीक्षण कराया,
और कहां के ईद की नमाज ईदगाह, जमा मस्जिद, शाही मस्जिद, सहित नगर की मस्जिदों में अदा की जाएगी
और अपील करते हुए कहां थे
सरकारी गाइड लाइन के तहत सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी
इस बात का खास ख्याल रखें ईदगाह पर ईद की नमाज के टाइम से पहले पहुंचे ताकि परेशानी ना हो
ईदगाह गांधी पार्क इस्लामिया में ईद की नमाज अदा की जाएगी,
उसके बाद जमा मस्जिद, शाही मस्जिद, तथा अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा होगी,
किसी भी तरह की अफवाहों से बचें
सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज के आदान-प्रदान ना करें
ईद का त्योहार प्यार मोहब्बत अमन चैन भाईचारे के साथ मनाएं,
मांग करते हुए कहा के ईद त्योहार के मौके पर पूरे नगर और देहात में खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में
बिजली पानी साफ सफाई सुरक्षा की खास व्यवस्थाएं की जाए
मस्जिदों के आसपास साफ सफाई चूना पट्टी की जाए
ईदगाह व मस्जिदों के रास्ते पर गड्ढे मैनहोल खुले हैं और सड़क के टूटी हुई हैं उनको तुरंत सही कराया जाए
बिजली के तार लटके या टूटे हैं ट्रांसफार्मर खराब है उन्हें तुरंत सही कराया जाए
मरकरी लाइट जहां बंद पड़ी है खराब पड़ी है उन्हें बदलवाया जाए सही कराया जाए
बिजली और पानी की बिना कटौती सप्लाई की जाए
जिलाधिकारी महोदय
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वासन दिया के ईद के त्योहार पर अच्छे से अच्छे इंतजाम किए जाएंगे,
निरीक्षण में मौजूद रहे नगर आयुक्त प्रशांत नागर जी,
अपर जिलाधिकारी विशु राजा जी,
नगर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद जी,
तथा जिला व नगर के समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे.

