नेवढ़िया । आज हिम ताज महाविद्यालय नेवढ़िया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का जागरूकता अभियान मलिन बस्ती में निकाला गया। इस अभियान
शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओ.पी.सिंह ने फीता काटकर किया।अपने संबोधन में उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराया तथा ‘स्वयं से पहले सेवा’ के मूल मंत्र को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। सात दिवसीय कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण कार्यक्रम ,टीम वर्क, पर्यावरण प्रदूषण संरक्षण ,जल संचय, नशा मुक्ति अभियान, भ्रष्टाचार निवारण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा नारी सशक्तिकरण,सर्व शिक्षा अभियान, स्वच्छता जागरूकता अभियान, मतदान महादान, रक्तदान महादान कार्यक्रम , गरीबों की मदद,वृद्ध की मदद, रोगों की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम, एड्स जागरूकता दहेज प्रथा आदि कार्यक्रमों पर गहन चर्चा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया
स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्ण सेवाभाव का परिचय दिया। स्वयंसेविकाओं ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता फैलाने का समाज में संकल्प लिया। इस दौरान समाज उत्थान में युवाओं की भूमिका तथा नैतिक मूल्यों के महत्व पर चर्चा हुई। पूरे आयोजन में छात्र-छात्राओं का उच्च अनुशासन एवं टीमवर्क सराहनीय रहा। सात दिवसीय कार्यक्रम का ठहराव प्राथमिक विद्यालय तिलंगा जौनपुर प्रांगण में रहा। इस जागरूकता अभियान में चंद्रशेखर यादव का अहम योगदान रहा। चंद्रशेखर यादव ने सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति समाज के प्रति शिक्षा ,नशा मुक्ति ,पर्यावरण संरक्षित करने हेतु जागरुक किया। प्रबंधक प्रतिनिधि ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक और राष्ट्रीय स्वयंसेविका विशेष शिविर में रहकर जो जानकारियां ,सामाजिक ज्ञान, स्वच्छता के प्रति ज्ञान को सिखते हैं उनके भविष्य में आगे बहुत ही काम आएगा।और एन. एस. एस. का रिजल्ट सरकारी नौकरियों में भी प्रयोग होता है जिससे उनको बहुत लाभ होगा।
कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय स्टाफ एवं प्राथमिक विद्यालय तिलंगा के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक गण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में सभी छात्रों ने सात दिन तक नुक्कड़ नाटक,कार्यक्रम ,स्वच्छता अभियान, के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। इस रैली में थाना नेवढ़िया के पुलिस फोर्स सुरक्षा के दृष्टि से सतर्क दृष्टि रखते हुए रैली में साथ-साथ रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवको ने भारत माता की जय ,वंदे मातरम ,इंकलाब जिंदाबाद, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ पानी दो ,रक्तदान महादान ,मतदान महादान,पर्यावरण को स्वच्छ रखो आदि नारा पूरे उत्साह के साथ लगाकर नेवढ़िया बाजार, व मलिन बस्ती, तिलंगा गांव से होते हुए अपने शिविर प्राथमिक विद्यालय तिलंगा पहुंचे। इस कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ राजेश दुबे,सत्यनारायण ,जगदीश,संदीप, छोटेलाल,जय नाथ,अवध नारायण,सचिन दुबे सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे।



