मितौली खीरी, 15 मार्च 2026। विद्या भारती विद्यालय कस्ता में विद्या भारती द्वारा आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
आपको बता दें कि नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु विद्या भारती द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया कराने के लिए आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली तहसील के अंतर्गत कस्ता कस्बे में संचालित विद्या भारती विद्यालय राधे रमण सोना देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व नियोजित आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन आज दिनांक 15 मार्च दिन रविवार को किया गया। जिसमें कुल 117 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार पैनल द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी किया गया। परीक्षा का परिणाम दिनांक 25 मार्च को प्राप्त होगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की प्रोविजनल नियुक्ति जिले के विभिन्न विद्या भारती विद्यालयों में दिनांक 1 अप्रैल से 20 मई तक होगी। तत्पश्चात आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 2 जून से 17 जून तक किया जाएगा तथा चयनित आचार्यों को जिले के विभिन्न विद्या भारती विद्यालयों में दिनांक 1 जुलाई से प्रांतीय आचार्य के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।

