एमडी न्यूजगोंडा- अजीत यादव
गोण्डा- विकास खण्ड पंडरी कृपाल के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर बैरिया में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीठाधीश्वर महंत आचार्य छोटे बाबा जी महाराज ने मां सरस्वती के तस्वीर पर ज्योति जला करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गौरव सिंह और गोण्डा क्षेत्र की कृषक पुत्री के नाम से मशहूर सुश्री नंदनी वर्मा जी ने अपने गीतों से शमां बांधने का कार्य किया। कार्यक्रम में एडवोकेट पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा ने उच्च शिक्षा कैसे प्राप्त करें पर अपने विचारों को साझा किया।
पूर्व माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद गोंडा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरन सिंह ने उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार से नवाजा।कार्यक्रम के समापन पर श्री सुनील दत्त वर्मा व्यायाम शिक्षक ने सभी अतिथियों को धन्यवाद प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम मे बच्चों के अभिभावक को भी संमानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन ने की। इस अवसर पर एडवोकेट नागेश कुमार, सुनील, राम कुमार वर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


