बिलासपुर नगर के एक बारात घर में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद याकूब खान की अध्यक्षता और मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद याकूब खान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने दबे-कुचले समाज को जो राजनीतिक ताकत दी, उसे और मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने की अपील की।
मोहम्मद अनस खान ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर समाजवादी पार्टी कांशीराम जी के विचारों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2026 में माननीय अखिलेश यादव जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की मजबूत सरकार बनाने का जो संकल्प लिया गया है, वही प्रदेश के चहुंमुखी विकास का असली आधार है।कार्यक्रम का सफल संचालन मौलवी नज़मुल हसन साहब द्वारा किया गया।… इस मौके पर पूर्व प्रधान हिरण खेड़ा मंसूर खान रईस खान अयाज खान नजीर सलमानी फैजान खान का कलुआ भाई अयान खान कादिरा भाई शोएब सलमान शाहनवाज हाजी शरीफ अहमद सोनू अमन यादव बंटी पप्पू भाई प्यारे भाई खुर्शीद अली खान साहिब खान अरशद खान संजीव वाल्मीकि साजिद भाई आशु खान अज्जू खान आसिफ संजीव यादव सतपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *