बिल्सी। उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के चाचा लखपत सिंह का सोमवार की सुबह उनके पैतृक गांव अतरौली (अलीगढ़) में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रशासनिक और अधिवक्ता वर्ग में गहरा दुख व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित कुमार राठी, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी, योगेश बिसारिया, विवेक राठी, हेमेंद्र कुमार सिंह, मुनीष सक्सेना, रामनाथ शर्मा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, आशीष शर्मा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *